वृक्षारोपण से हमें जीवन मिलता है- सर्वेश मिश्रा

आशुतोष मेमोरियल स्कूल के प्रेरणास्रोत स्व० इंजीनियर आशुतोष मिश्रा की उन्नीसवी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम में बोलते हुए सर्वेश मिश्रा, सेनानायक, चतुर्थ बटालियन, पी०ए०सी० प्रयागराज ने उक्त विचार व्यक्त किये। उनके द्वारा विद्यालय परिसर में चार विशिष्ट प्रकार के पौधों का रोपण किया गया I विद्यालय के बच्चों से चर्चा करते हुए सेनानायक महोदय ने कहा कि परिसर में रोपित पौधे स्वं० आशुतोष के आदर्शो के जीवत्त प्रतीक हैं और इसकी देखभाल करना हम सब का कर्तब्य है , सेनानायक महोदय ने भविष्य निर्माण से जुड़े हुए विद्यार्थियों के अनेक प्रश्नों के उत्तर भी दिये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में स्थापित और सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सुंदर विद्यालय देखकर हम सबको गर्व की अनुभूति होती है I विद्यालय परिसर में सेनानायक श्री सर्वेश मिश्रा के आगमन पर विद्यालय के चेयरमैन प्रो० जे० पी० एन० मिश्रा एवं ट्रस्टी श्रीमती ममता पाण्डेय ने पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो भेट कर भावभीना स्वागत किया । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही तथा विद्यालय के बच्चों ने भी वृक्षारोपण किया।
