पूनम संत महिला एवं विकास समिति के द्वारा निःशुल्क शिक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

प्रयागराज। पूनम संत महिला एवं विकास समिति द्वारा आज आर्य बेसिक जूनियर हाई स्कूल, पटपर, निकट अरुणोदय सामुदायिक केंद्र, प्रयागराज में निःशुल्क शिक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को नोटबुक, पानी की बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स, टिफिन बॉक्स, पेंसिल बॉक्स तथा अन्य आवश्यक शिक्षा सामग्री निःशुल्क वितरित की गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत ने उपस्थित बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने एवं अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक संत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्था की जिला सचिव सीमा भारतीय, नगर सचिव एकता भारतीय, सीमा कुमारी, गूंजा देवी, मीना पाल, पूनम कुशवाहा, शांति तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग प्रदान करना रहा। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं शिक्षा-उन्मुख कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
