Monday, July 27Ujala LIve News
Shadow

समाज हित में व्यापारियों का योगदान हमेशा अतुलनीय

समाज हित में व्यापारियों का योगदान हमेशा अतुलनीय 


आर्य कन्या इण्टर कालेज के सभागार में व्यापारी एकता समिति प्रयागराज द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण व व्यापारी संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमन्त्री श्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सामाजिक, धार्मिक या राष्ट्रीय कार्यों में व्यापारी हमेशा ही आगे बढ़ चढ़ कर सहयोग करता रहा है ,इनका सहयोग हमेशा अतुलनीय रहा है
उप मुख्यमन्त्री ने कहा कि सरकार व्यापारी उत्पीड़न की शिकायतों पर विशेष ध्यान दे रही है, व्यापारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है

प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता ने पतंग व्यापारियों व फुटपाथ व्यापारियों की समस्या के साथ जी, एस, टी, आनलाइन व्यापार आरटीओ द्वारा छोटी गाड़ियों का परेशान किया जाना सहित अनेक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि सरकार का ध्यान इस तरफ देना आवश्यक है, कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश जायसवाल ने किया

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संजय गुप्ता महानगर अध्यक्ष भाजपा आर्य कन्या इण्टर कालेज के प्रबन्धक श्री पंकज जायसवाल, गल्ला तिलहान के सतीश चन्द्र जायसवाल समाजसेवी निशीथ वर्मा कुलदीप सोनी प्रदेश अध्यक्ष सराफा व्यापार मंडल विधान परिषद सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चांद मौर्य आदि ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
कार्यक्रम को मुख्य रूप से सर्व श्री आरती केसरवानी प्रमोद गुप्ता मनीष गुप्ता आशीष ओझा सुरेंद्र केसरवानी नागर गुप्ता मनोज शुक्ला राहुल अग्रवाल विपिन गुप्ता प्रदीप गुप्ता राम प्रसाद यादव इफ्तिखार अंसारी अशोक गुप्ता अतुल खन्ना संजीव गुप्ता बृजेश निषाद चंद्रप्रकाश कौशल रमेश वैश्य विकास अग्रहरि अंकित अग्रवाल विजेंद्र गुप्ता सुनील केसरी हिमांशु गुप्ता जीतू अंकित गुप्ता अंकित अग्रवाल कृष्ण गुप्ता खिरजी अहमद मुन्नालाल केसरवानी जुल्फिकार खान खुशबू अग्रहरी सनी अग्रहरि लवकुश गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *