झूसी निवासी तुफैल अहमद ने कथित पत्रकार के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा
की प्रेस परिषद में लिखित शिकायत

झूसी,प्रयागराज
संगम नगरी प्रयागराज के एक बुजुर्ग तुफैल अहमद एक पत्रकार की रिपोर्टिंग से इस क़दर परेशान हो गए कि दिल्ली स्थित प्रेस परिषद में लिखित शिकायत कर दी।
दरअसल पीड़ित तुफैल अहमद निवासी झूसी कोहना, प्रयागराज है जो समाज सेवी है उन्होंने कुछ जमीन अपने नाम करवाई उसके बाद से कथित पत्रकार तुफैल अहमद के पीछे लग गया।तुफैल ने आरोप लगाया है की वीडियो बना कर कथित पत्रकार उनको धमकी देता है और तरह तरह से फंसाने की धमकी देता है।तुफैल ने कथित पत्रकार की शिकायत करते हुए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ से अपने जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है ।
