*ज्ञानपुर में विकास की गंगा या फिर घोटालों का समंदर*
ज्ञानपुरविधानसभा में विकास कार्यों पर उठे गंभीर सवाल, घोटालों के आरोपों ने पकड़ा तूल
ज्ञानपुर। क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर कथित अनियमितताओं और सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सामने आए आरोपों के अनुसार, कई योजनाओं में कागजों पर काम पूरा दिखाए जाने, उद्घाटन किए जाने और सरकारी धन खर्च होने के बावजूद मौके पर अपेक्षित निर्माण कार्य दिखाई नहीं दे रहा है।
हाल ही में एक प्रसव कार्य को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इसके अलावा विधायक से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे हैं।
रामलीला मंच बनाने के नाम पर 13 लाख का फंड, खर्च पर सवाल
विधायक के निधि से रामलीला मंच बनाने के नाम पर लगभग 13 लाख रुपये के फंड का मामला भी चर्चा में है। आरोप है कि निर्धारित राशि के मुकाबले वास्तविक आयोजन में काफी कम धनराशि खर्च हुई, जबकि शेष राशि के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बारात घर का शिलान्यास, लेकिन जमीन पर निर्माण का दावा सवालों में
क्षेत्र में बारात घर के निर्माण को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिलान्यास और औपचारिक कार्यक्रम तो हुए, लेकिन मौके पर निर्माण कार्य दिखाई नहीं देता। आरोप है कि जमीन पर एक ईंट तक नहीं रखी गई, इसके बावजूद योजना से संबंधित कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।
विकास के नाम पर खानापूर्ति?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ज्ञानपुरविधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों में वास्तविक निर्माण और गुणवत्ता के बजाय केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है। कहीं उद्घाटन हो रहा है तो कहीं कागजों में काम पूरा दिखाए जाने के आरोप हैं।
सड़क की परियोजनों समेत कई योजनाओं में अत्यधिक घोटला सामने आया है और इस मामले को लेकर सभी नेता और अधिकारी मौन है
नेता जनता के पैसे से लिटी चोखा खाकर हजम कर चुके ज्ञानपुर की जनता पस्त है ।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी धन निकाल कर नेताओं की जेब भरी जा रही है ।
