Wednesday, November 18Ujala LIve News
Shadow

व्यापारियों की एकजुटता का होगा ऐतिहासिक शंखनाद कोराव में महा सम्मेलन

व्यापारियों की एकजुटता का होगा ऐतिहासिक शंखनाद कोराव में महा सम्मेलन

Screenshot


प्रयागराज
राष्ट्रीय उद्योग व्यापार महामण्डल एवं प्रयागराज व्यापार मंडल के
द्वारा यमुनापार के व्यापारियों का एक भव्य संगठनात्मक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर कोरांव के प्रतिष्ठित व्यापारी नेता ओमप्रकाश केसरी चेयरमैन कोरांव अपने लगभग 1500 से 2000 व्यापारियों के साथ राष्ट्रीय उद्योग व्यापार महामण्डल एवं प्रयागराज व्यापार मंडल से जुड़कर संगठन की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर ओमप्रकाश केसरी को यमुनापार जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा जाएगा।
यह आयोजन यमुनापार में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों की आवाज को बुलंद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

मंडल के महामंत्री अतुल जायसवाल ने बताया की यह सम्मेलन नवंबर 2026, मंगलवार को शाम 4:00 बजे से लक्ष्मी गेस्ट हाउस, पत्रकार चौराहा, कोरांव में होगा।उन्होंने पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं गणमान्य जनों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक संगठनात्मक कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *