Friday, October 2Ujala LIve News
Shadow

जहां दिल की भावनाएं रंगों में उतरेंगी, वहां सजेगा ‘हाउस ऑफ माई हार्ट’

जहां दिल की भावनाएं रंगों में उतरेंगी, वहां सजेगा ‘हाउस ऑफ माई हार्ट’

प्रख्यात कलाकार डॉ. जाहिदा खानम की 14वीं एकल कला प्रदर्शनी 5 अक्टूबर से जहांगीर आर्ट गैलरी में

मुंबई, 2 अक्टूबर। देश की प्रतिष्ठित कला दीर्घाओं में शुमार जहांगीर आर्ट गैलरी, काला घोड़ा, मुंबई में राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त कलाकार डॉ. जाहिदा खानम की 14वीं एकल कला प्रदर्शनी ‘HOUSE OF MY HEART – My Feeling, My Canvas’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रयागराज की रहने वाली डॉ. जाहिदा खानम की यह प्रदर्शनी 5 से 11 अक्टूबर 2026 तक कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी।

प्रदर्शनी में कलाकार की नवीनतम कृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। 95 नवीनतम कलाकृतियों के इस संग्रह में डॉ. खानम की भावनात्मक अनुभूतियों और उनकी विशिष्ट अमूर्त कला शैली की झलक देखने को मिलेगी। 28 वर्षों से कला के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. जाहिदा खानम ने अपनी विशिष्ट कला शैली के माध्यम से देश-विदेश में पहचान बनाई है।

प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन 5 अक्टूबर को शाम पांच बजे प्रसिद्ध समकालीन कलाकार, लेखक एवं आर्टिस्ट्स सेंटर, मुंबई के चेयरमैन श्री प्रकाश बाल जोशी द्वारा किया जाएगा।

श्री प्रकाश बाल जोशी स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित अमूर्त कलाकार हैं। वे द टाइम्स ऑफ इंडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार भी रहे हैं। उनकी कलाकृतियां अमेरिका, स्विट्जरलैंड, इटली और तुर्की सहित विभिन्न देशों में प्रदर्शित हो चुकी हैं। उनकी कृतियां अमेरिका के साउथ नेवादा म्यूजियम ऑफ फाइन आर्ट के स्थायी संग्रह में भी शामिल हैं।

डॉ. जाहिदा खानम की इस प्रदर्शनी का उद्देश्य कला के माध्यम से मन की अनुभूतियों और भावनाओं को दर्शकों तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी में कला प्रेमियों, कला संग्राहकों और मुंबईवासियों को उनकी नवीनतम कृतियों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

प्रदर्शनी स्थल: जहांगीर आर्ट गैलरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *