समाज सेवा के क्षेत्र में उदय मित्र फाउंडेशन मानवीय मूल्यों की ताकत बनेगा -डा उदय प्रताप सिंह
*उदय मित्र फाउंडेशन की डीजिटल मेंबरशिप का शुभारंभ किया गया*

प्रयाग उत्थान समिति द्वारा संचालित उदय मित्र फाउंडेशन की डीजिटल मेंबर सिप का शुभारंभ ठाकुर हरनारायण सिंह ग्रुप आफ कॉलेज के सभागार करैला बाग में समिति के अध्यक्ष एवं फाउंडेशन के संस्थापक डा. उदय प्रताप सिंह ने किया
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उदय मित्र फाउंडेशन एक समर्पित सामाजिक पहल है जो समाज के कमजोर वर्ग के लिए बहुत बडा सहारा बन कर खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जरूरत मंद परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा आपातकालीन मदद और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं जंहा हर बच्चे को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें कोई भी परिवार संकट के समय बेबस न हो।
और कहा कि फाउंडेशन के मुख्य पांच योजनाएं हैं जिस पर फाउंडेशन काम करेगी।
पहला कन्या उदय इसके अंतर्गत उदय मित्र के सदस्यों की बेटियों के विवाह के लिए वित्तीय शगुन सहायता। गोद ली गई बेटियों की शिक्षा के लिए मदद महिलाओं को कौशल विकास रोजगार के अवसर प्राप्त करना है।
दूसरी योजना शिक्षा उदय है इसके अंतर्गत जरूरत मंद बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता और संसाधन एवं मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है।
तीसरी योजना स्वास्थ्य उदय जिसके अंतर्गत फाउंडेशन के गंभीर बीमारी के लिए सक्रिय सदस्यों के लिए सामूहिक सहयोग के माध्यम से त्वरित स्वास्थ्य के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना ।
चौथी योजना जन सेवा उदय जिसके माध्यम से समाज की सेवा करने और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अवसर है और पांचवी योजना आश्रित उदय जिसके अंतर्गत किसी सदस्य के समय निधन होने पर पूरी पात्रता के साथ उसके आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना है
कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति के महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने कहा उदय मित्र फाउंडेशन एप के माध्यम से ₹100 की शुल्क के साथ उदय मित्र फाउंडेशन की डीजिटल मेंबर सिप ली जा रही है जो पूरे भारत में रन करेगी। हमारा लक्ष्य है उदय मित्र फाउंडेशन एप के द्वारा 10 लाख लोगों को उदय मित्र फाउंडेशन से जोड़ना है। और शीघ्र ही एक बड़े आयोजन के माध्यम से इसकी लांचिंग की जाएगी
इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी,अनुराग सिंह, विनय प्रताप सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह,निवेश, उमेशचंद्र केसरवानी,निखिल पांडे,आलोक केसरवानी प्रवीण कुमार, रजत सोनकर गोपाल केसरवानी एवं सैकड़ो समिति के कार्यकर्ता उदय मित्र फाउंडेशन की डीजिटल मेंबरशिप ग्रहण किया।
