Saturday, September 12Ujala LIve News
Shadow

महाप्रबंधक/सुरक्षा सह महा निरीक्षक, RPF के दिशा-निर्देश पर DFCCIL सुरक्षा विभाग द्वारा रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान

महाप्रबंधक/सुरक्षा सह महा निरीक्षक, RPF के दिशा-निर्देश पर DFCCIL सुरक्षा विभाग द्वारा रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान

प्रयागराज। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के सुरक्षा विभाग द्वारा महाप्रबंधक/सुरक्षा सह महा निरीक्षक, RPF श्री आशीष मिश्रा के दिशा-निर्देशों के अनुपालन आज दिनांक 10.09.26 में रेल दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आमजन को रेलवे सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा मनौरी एवं ग्राम सभा चिल्ला शहाबाजी में स्थानीय ग्रामीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक के आसपास होने वाली दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना तथा लोगों को रेल सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करना रहा।

सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं के संबंध में जागरूक किया गया—

* रेलवे ट्रैक को अनधिकृत रूप से पार न करने एवं निर्धारित स्थान से ही आवागमन करने के संबंध में।
* रेलवे ट्रैक एवं उसके आसपास बेवजह खड़े न होने तथा बच्चों को ट्रैक से दूर रखने के संबंध में।
* रेलवे ट्रैक के आसपास मोबाइल फोन, ईयरफोन आदि का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने के संबंध में।
* रेलवे की परिसंपत्तियों एवं विद्युतीय/रेल संरचनाओं से छेड़छाड़ न करने तथा उनकी सुरक्षा में सहयोग देने के संबंध में।
* रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित सुरक्षा विभाग को देने के संबंध में।
* ग्रामीणों को रेल परिचालन के दौरान अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संबंध में।

इस अवसर पर ग्राम सभा मनौरी की प्रधान श्रीमती अनीता देवी तथा ग्राम सभा चिल्ला शहाबाजी के प्रधान श्री अजय कुमार मौर्य सहित दोनों ग्राम सभाओं के ग्रामीण उपस्थित रहे। DFCCIL सुरक्षा विभाग की ओर से श्री सुजीत कुमार रॉय, निरीक्षक (Inspector), RPF/सुरक्षा, DFCCIL; श्री पवन कुमार दुबे, निरीक्षक (Inspector), RPF/सुरक्षा, DFCCIL; श्री अतुल कुमार पाल, हेड कांस्टेबल, RPF/सुरक्षा, DFCCIL तथा DGR सुरक्षा गार्ड्स ने अभियान में सक्रिय रूप से सहभागिता की।

अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर रेल सुरक्षा से संबंधित उनकी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि रेल सुरक्षा केवल रेलवे विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि रेलवे के आसपास रहने वाले प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक एवं रेल परिसंपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग करने, रेल सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं बच्चों को रेलवे ट्रैक से दूर रखने का संकल्प लिया।

DFCCIL सुरक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन महाप्रबंधक/सुरक्षा सह महा निरीक्षक, RPF के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निरंतर किया जा रहा है, ताकि रेल परिचालन क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और रेल दुर्घटनाओं की रोकथाम में जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *