Saturday, September 12Ujala LIve News
Shadow

कोरांव के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर सख्त निर्देश

कोरांव के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर सख्त निर्देश

कोराँव, प्रयागराज। आज नगर पंचायत कोरांव के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर वहां कराए जा रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया गया। इस दौरान निर्माणाधीन सड़कों, नालियों सहित अन्य विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता को बारीकी से परखा गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ संपन्न कराए जाएं। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा गुणवत्ता से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विकास कार्यों के दौरान स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ आम जनता तक पहुंच सके।
जनता के पैसे का सदुपयोग और जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी और ताकत है। नगर पंचायत कोरांव को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और विकास के क्षेत्र में एक आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। हमारा उद्देश्य है कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर उनकी गुणवत्ता और उपयोगिता स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *