Saturday, September 12Ujala LIve News
Shadow

करमा नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में लैंप लाइटिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन

 

करमा नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में लैंप लाइटिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन

नर्सिंग छात्रों ने लिया सेवा और समर्पण का संकल्प

नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और सेवा-समर्पण का संकल्प लिया।

Screenshot

.प्रयागराज के दांदूपुर स्थित करमा नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में लैंप लाइटिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि के साथ हुई। नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने हाथ में दीप लेकर मानव सेवा, ईमानदारी और समर्पण की शपथ ली।
इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नर्सिंग सेवा को समर्पित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षकों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *