*रोटरी अरिहंत द्वारा सही स्पर्श, सुरक्षित बचपन, सशक्त बेटियाँ अभियान कि शुरुआत

रोटरी अरिहंत द्वारा सामाजिक जागरूकता एवं बाल सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दृष्टिबाधित बालिकाओं के आवासीय गृह में ‘प्रोजेक्ट शिक्षा – सुरक्षित स्पर्श’ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को Good Touch (सही स्पर्श) और Bad Touch (गलत स्पर्श) के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाना था।
रोटरी अरिहंत ने दृष्टिबाधित बालिकाओं के आवासीय गृह में चलाया ‘प्रोजेक्ट शिक्षा – सुरक्षित स्पर्श’ अभियान
सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के प्रति जागरूक कर बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने की सार्थक पहल
कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं को सरल एवं सहज तरीके से सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाया गया। साथ ही, उन्हें अपनी व्यक्तिगत सीमाओं को पहचानने, किसी भी अनुचित व्यवहार के प्रति आवाज उठाने तथा आवश्यकता पड़ने पर किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति समझ और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर रोटरी अरिहंत के संस्थापक रो० शशांक जैन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनका सर्वांगीण विकास समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा, अपने अधिकारों और सही-गलत की पहचान के प्रति जागरूक करना भी अत्यंत आवश्यक है।
क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रो० डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने कहा कि दृष्टिबाधित बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। बच्चों को इस विषय पर सहज और विश्वासपूर्ण वातावरण में जागरूक करना आवश्यक है, ताकि वे बिना किसी झिझक या भय के अपनी बात कह सकें और जरूरत पड़ने पर सहायता मांग सकें। बालिकाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना ही ऐसे कार्यक्रमों का वास्तविक उद्देश्य है।
कार्यक्रम की चेयरपर्सन रो० निधि अग्रवाल ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट शिक्षा – सुरक्षित स्पर्श’ केवल एक जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों को सुरक्षित भविष्य प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। प्रत्येक बच्चे को यह समझना आवश्यक है कि उसका शरीर, उसकी सुरक्षा और उसकी गरिमा महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के अंत में क्लब की चार्टर सेक्रेटरी रो० प्रीति जैन ने सभी उपस्थित सदस्यों, आवासीय गृह के प्रबंधन तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से ही इस प्रकार के सामाजिक एवं जागरूकता संबंधी कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने बालिकाओं को जागरूक करने तथा उनके लिए सुरक्षित, संवेदनशील और सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर रोटरी इलाहाबाद अरिहंत की चार्टर प्रेसिडेंट रो० डॉ. कीर्ति अग्रवाल, चार्टर सेक्रेटरी रो० प्रीति जैन,
रो० निधि अग्रवाल, रो० अंकित अग्रवाल, रो० तुषार गुप्ता, रो० शिखा अग्रवाल, रो० संध्या अग्रवाल, रो० कन्हैया अग्रवाल, रो० मयंक अग्रवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रोटरी इलाहाबाद अरिहंत शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और बाल सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

