राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा विभाग, प्रयाग भाग दक्षिण, माधव नगर द्वारा शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर गोकुल बस्ती में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बस्ती एवं समाज की कन्याओं को आमंत्रित कर उनका विधिवत पूजन किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा कन्याओं के चरण धोकर, तिलक लगाकर एवं प्रसाद ग्रहण कराकर मातृशक्ति के रूप में उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाग प्रचारक श्रीमान अंकित जी, नगर संघचालक माननीय विजय जी, सह संघचालक माननीय श्रीमान प्रहलाद जी, श्रीमान देवेश जी, नगर कार्यवाह श्रीमान उग्रसेन जी, सह नगर कार्यवाह डॉक्टर पंकज जी, डॉ. सुशील सिन्हा जी, शरद जी, बीनू जी, भारतेंदु जी, अंबुज जी सहित अनेक गणमान्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
समाज के बंधुओं में सर्वश्री अभय श्रीवास्तव, दीपक, विशाल गुप्ता, सचिन द्विवेदी, सर्वेश सिंह, स्थानीय पार्षद अमरजीत सिंह जी, शैलेश सिंह, राजेश सिंह, मनोज तिवारी, राजू, विक्रम, गोल्डी आदि ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती रंजना, श्रीमती ललिता, श्रीमती कंचन, श्रीमती मधु, श्रीमती रेखा, श्रीमती नम्रता आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर सेवा प्रमुख श्रीमान श्यामसुंदर जी और अतुल जी की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम में सेवा ही सनातन संस्कृति का मूल है, इस भाव को आत्मसात कर बस्ती में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

