Sunday, October 18Ujala LIve News
Shadow

माँ दुर्गा पूजा समिति द्वारा सिविल लाइंस में भव्य जगराता व पूजनोत्सव संपन्न

माँ दुर्गा पूजा समिति द्वारा सिविल लाइंस में भव्य जगराता व पूजनोत्सव संपन्न

Screenshot

​प्रयागराज। माँ दुर्गा पूजा समिति, सिविल लाइंस के तत्वावधान में सिविल लाइंस क्षेत्र में भव्य भगवती जागरण एवं पूजनोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अधिवक्ता निशू सोनकर एवं पूजा समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।​आचार्यों द्वारा बद्री मंत्रोच्चार के बीच माँ भगवती का विशेष पूजन-अर्चन, शृंगार एवं महाआरती की गई। भक्तिमय भजनों पर पूरी रात श्रद्धालु झूमते रहे और बड़ी संख्या में भक्तों ने माता रानी के जगराते में शामिल होकर पुण्य लाभ उठाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी सुरेंद्र चौधरी और शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने माता रानी के दरबार में माथा टेका। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की।
​विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद पूजनोत्सव एवं जगराते के उपरांत विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया।​कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप से आनंद श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला, राहुल शुक्ला, बबलू सोनकर सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *