मृतक सतीश श्रीवास्तव के आवास पर पहुंच कर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुमार नारायण आदि लोग प्रयागराज में हुए निर्मम हत्या में मृतक सतीश श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचे और अपनी श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना प्रकट किया, साथ ही ये मांग भी किया कि एक करोड़ रुपये की सरकारी सहायता, बेटियों को सरकारी नौकरी एवं सरकारी सुरक्षा भी जल्द उपलब्ध कराई जाये |
परिवार के साथ कायस्थ समाज ने परिवार को न्याय दिलाने की बात कही, जब तक मृतक परिवार को पूर्ण रूप से मदद एवं कठोर कार्यवाही नहीं होती, तब तक कायस्थ समाज शांत नहीं बैठेगा…
मुख्य रूप से उनके आवास पहुंचे कायस्थ पाठशाला के निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य अनीता श्रीवास्तव, श्रीमती अनुराधा श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, श्रीमती प्रेमा श्रीवास्तव, गोपी कृष्ण श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव “रिंकू”, अनिल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे…

