Monday, October 19Ujala LIve News
Shadow

साउथ मलाका दुर्गा पूजा कमेटी मना रही है अपना 95वां वर्ष महाअष्टमी पर हुआ महा भोग का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

साउथ मलाका दुर्गा पूजा कमेटी मना रही है अपना 95वां वर्ष
महाअष्टमी पर हुआ महा भोग का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

दर्शन मात्र से मिलती है मनोकामना, भोग ग्रहण करने उमड़ा जनसैलाब

Screenshot

*प्रयागराज,

साउथ मलाका दुर्गा पूजा कमेटी अपने 95वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। 95 वर्षों से चली आ रही इस ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन इस वर्ष भी भव्यता और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है।

महाअष्टमी के पावन अवसर पर कमेटी द्वारा महा भोग का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माँ दुर्गा का जयकारा लगाकर भोग ग्रहण किया और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।

आयोजकों ने बताया कि यह पूजा समिति शहर की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित समितियों में से एक है। 95 वर्षों से यह कमेटी न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनी हुई है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है।

महा भोग में खिचड़ी, पूरी, सब्जी, हलवा और फल आदि श्रद्धापूर्वक वितरित किए गए। भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवक तैनात रहे।

कमेटी के संयोजक अम्बुज गर्ग ने कहा कि माँ की कृपा से आगामी वर्षों में भी यह आयोजन इसी भव्यता के साथ होता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *