Wednesday, October 21Ujala LIve News
Shadow

बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी का ऐतिहासिक विसर्जन संपन्न, शताब्दी वर्ष की परंपरा को मिला नया गौरव

बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी का ऐतिहासिक विसर्जन संपन्न, शताब्दी वर्ष की परंपरा को मिला नया गौरव

अँधावा तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, सिविल डिफेंस और प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन

 

बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी के शताब्दी वर्ष का ऐतिहासिक प्रतिमा विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और गरिमामय वातावरण में प अंधावा। तालाब में संपन्न हुआ। सौ वर्षों की गौरवशाली धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिभाव का विशेष माहौल रहा।
यह शताब्दी वर्ष आस्था संस्कृति और सामाजिक एकता की गौरवशाली विरासत का प्रतीक बना। प्रतिमा विसर्जन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अनिल गुप्ता”अन्नू भैया,” रौनक गुप्ता, नगर निगम के जोनल अधिकारी,
एडीएम प्रशासन एवं स्वयंसेवकों प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग मिला। लालू मित्तल ने कमेटी की तरफ से सिविल, डिफेंस और प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया और उत्तम सुरक्षित सुगम व्यवस्था के लिए कार्यशैली की सराहना की। सभी के समन्वय से विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

सौ वर्षों की आस्था, परंपरा और मां दुर्गा के प्रति अटूट श्रद्धा का साक्षी बना यह आयोजन बारवारी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। विसर्जन के मौके पर भारी संख्या में कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष राजू द्विवेदी, टीपी मिश्रा, शैलेंद्र द्विवेदी, सचिव रत्नेश पांडे, पूजा संयोजक लालू मित्तल, सुनील सिंह
सोनू चटर्जी अंबरीश जैन रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *