Thursday, November 12Ujala LIve News
Shadow

*आसनगांव-कसारा तीसरी लाइन परियोजना और कसारा यार्ड में ‘अप’ यार्ड लाइन के विस्तार के संबंध में कसारा में ‘पोस्ट नॉन-इंटरलॉकिंग’ और ‘पावर ब्लॉक’*
मुंबई श्रीकेश चौबे:-
मध्य रेल द्वारा आसनगांव–कसारा तीसरी लाइन परियोजना तथा कसारा यार्ड में अप यार्ड लाइन (इगतपुरी छोर की ओर) के विस्तार के संबंध में पोस्ट नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के लिए कसारा में दिनांक 13/14.11.2026 (शुक्रवार/शनिवार की मध्यरात्रि) एवं 14/15.11.2026 (शनिवार/रविवार की मध्यरात्रि) को पोस्ट नॉन-इंटरलॉकिंग एवं पावर ब्लॉक संचालित किए जाएंगे।

ब्लॉक की तिथी: दिनांक 13/14.11.2026 (शुक्रवार/शनिवार की मध्यरात्रि) एवं 14/15.11.2026 (शनिवार/रविवार की मध्यरात्रि)
ब्लॉक का अवधि: 23.10 बजे से 01.40 बजे तक
ब्लॉक सेक्शन: खर्डी–कसारा के बीच अप मेन लाइन एवं तीसरी लाइन।

*मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों पर प्रभाव*
निम्नलिखित डाउन दिशा की ट्रेनों को कसारा में 20 से 25 मिनट तक विलंबित (रेगुलेट) किया जाएगा।
*दिनांक 13/14.11.2026 को:*
14122 – एलटीटी–सूबेदारगंज अमृत भारत एक्सप्रेस
12879 – एलटीटी –भुवनेश्वर एक्सप्रेस

दिनांक 13/14.11.2026 एवं 14/15.11.2026 को:
12322 – सीएसएमटी–हावड़ा एक्सप्रेस
12167 – एलटीटी–बनारस एक्सप्रेस
01079 – सीएसएमटी–गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस
12141 – एलटीटी–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
11057 – सीएसएमटी–अमृतसर एक्सप्रेस
22177 – सीएसएमटी–बनारस महानगरी एक्सप्रेस
22538 – एलटीटी–गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस

दिनांक 14/15.11.2026 को:
12811 – एलटीटी–हटिया एक्सप्रेस

*ब्लॉक के दौरान उपनगरीय लोकल ट्रेनों का संचालन*
दिनांक 13/14.11.2026 (शुक्रवार/शनिवार की मध्यरात्रि) एवं 14/15.11.2026 (शनिवार/रविवार की मध्यरात्रि) को ब्लॉक अवधि के दौरान खर्डी और कसारा के बीच उपनगरीय लोकल सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

*अंतिम एवं पहली लोकल ट्रेनें*
ब्लॉक से पहले कसारा के लिए अंतिम डाउन लोकल N31 होगी, जो दिनांक 13.11.2026 एवं 14.11.2026 को सीएसएमटी से 20.44 बजे प्रस्थान करेगी ।
ब्लॉक के बाद कसारा के लिए पहली डाउन लोकल N35 होगी, जो दिनांक 13.11.2026 एवं 14.11.2026 को सीएसएमटी से 23.05 बजे प्रस्थान करेगी । (ब्लॉक क्लीयर होने तक खर्डी में रेगुलेट की जाएगी जाएगी।)
ब्लॉक से पहले सीएसएमटी के लिए अंतिम लोकल N36 होगी, जो दिनांक 13.11.2026 एवं दिनांक 14.11.2026 को कसारा से 22.00 बजे प्रस्थान करेगी।
ब्लॉक के बाद सीएसएमटी के लिए पहली अप लोकल N2 होगी, जो दिनांक 14.11.2026 एवं दिनांक 15.11.2026 को कसारा से 03.51 बजे प्रस्थान करेगी ।

*उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं का शॉर्ट टर्मिनेशन*
दिनांक 13/14.11.2026 (शुक्रवार/शनिवार की मध्यरात्रि) एवं 14/15.11.2026 (शनिवार/रविवार की मध्यरात्रि) को:
21.32 बजे के बाद सीएसएमटी से कसारा जाने वाली सीएसएमटी–कसारा लोकल ट्रेनों को आसनगांव में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
23.05 बजे सीएसएमटी से कसारा की ओर जाने वाली सीएसएमटी-कसारा लोकल ट्रेन को खर्डी में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
ये ब्लॉक रेलवे के बुनियादी ढांचे के रखरखाव एवं यात्री संरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक हैं। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *