Friday, November 20Ujala LIve News
Shadow

भिवंडी में थिनर से मिटा रहे थे एक्सपायरी डेट और एमआरपी एफडीए ने 2.06 करोड़ रुपए के खाद्य पदार्थ जब्त किए

भिवंडी में थिनर से मिटा रहे थे एक्सपायरी डेट और एमआरपी

एफडीए ने 2.06 करोड़ रुपए के खाद्य पदार्थ जब्त किए

डीएक्सपी वेंचर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का फूड लाइसेंस निलंबित

मुंबई श्रीकेश चौबे:- खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट और अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में हेराफेरी का गंभीर मामला सामने आया है। भिवंडी ग्रामीण स्थित डीएक्सपी वेंचर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने छापा मारकर 2 करोड़ 6 लाख 21 हजार रुपए के खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आयातित खाद्य पदार्थों पर दर्ज मूल उत्पादन तिथि, एक्सपायरी डेट और एमआरपी को थिनर से मिटाकर उनकी जगह नई तारीख और कीमत

एफडीए द्वारा जब्त की गई सामाग्री

की छपाई की जा रही थी। प्रशासन ने कंपनी का खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

एफडीए के ठाणे विभाग-10 के सहायक आयुक्त योगेश ढाणे को मिली जानकारी के

आधार पर 18 और 19 नवंबर को यह कार्रवाई की गई। आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) डॉ. तुकाराम मुंढे के मार्गदर्शन में की गई जांच के दौरान मौके से थिनर, स्टैंपिंग मशीन और तारीख व एमआरपी बदलने में उपयोग होने वाली सामग्री मिली। कार्रवाई में स्पार्कलिंग वाटर, एनर्जी ड्रिंक, सऊदी कॉकटेल, सोडा, प्रीमियम सोडा वाटर, जिंजर सोडा और ए-2 बिलोना देसी घी सहित 14 प्रकार के खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। इनकी कीमत 2,06,21,243 रुपए है। जब्त सामान को प्रशासन ने अपने नियामक नियंत्रण में रखा है।

सेहत के लिए हो सकता था खतराः अधिकारियों के अनुसार, उत्पादन और एक्सपायरी

डेट बदलने से उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थ की वास्तविक गुणवत्ता और उपयोग की अवधि की जानकारी नहीं मिल पाती। इससे उनके स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। साथ ही खाद्य पदार्थों की पहचान, भंडारण और जरूरत पड़ने पर बाजार से उत्पाद वापस मंगाने की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है। प्राथमिक जांच में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 23, 26 और 27 के उल्लंघन का मामला सामने आया है। सहायक आयुक्त योगेश ढाणे ने 19 नवंबर को कंपनी का खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निलंबित किया। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के. वाय. चिपलूणकर और ए. वी. कांडेलकर शामिल थे। प्रशासन ने नागरिकों से खाद्य पदार्थों पर गलत लेबलिंग या संदिग्ध जानकारी मिलने पर इसकी शिकायत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *