Friday, November 20Ujala LIve News
Shadow

21000 दीपों की ज्योति से रोशन हुआ बरगद घाट मां कालिन्दी का तट *मां यमुना मैया की हुई भव्य महाआरती

21000 दीपों की ज्योति से रोशन हुआ बरगद घाट मां कालिन्दी का तट

*मां यमुना मैया की हुई भव्य महाआरती*

*महिलाओं और बच्चों ने घाट को दीपों और रंगोली से सजाया*

*श्रद्धा भारती एंड ग्रुप के कलाकारों के द्वारा भजन गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी शानदार प्रस्तुति

मां यमुना मैया आरती समिति बरगद घाट मीरापुर के द्वारा देवोत्थान एकादशी पर अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर के संयोजन में डिठवन दीपोत्सव ज्योति पर्व का आयोजन हनुमान मंदिर बरगद घाट मीरापुर में आयोजित किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ मां यमुना मैया की 251पीठों की आरती माला के साथ भव्य महाआरती महापौर गणेश केसरवानी, व्यापारी नेता विदुप अग्रहरि, एवं समिति के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने मां यमुना मैया की आरती पूजन करके किया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों ने पूर बरगद घाट को 21000 हजार दीपों से और रंगोली से सजावट की और दीप जलते ही बरगद मां कालिन्दी का तट जगमगा उठा। और आतिशबाजी किया गया जो अद्भुत नजारा देखने को भक्तों को मिला।
इस अवसर उत्तर भारत मध्य सांस्कृतिक केंद्र के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में श्रद्धा भारती एंड कंपनी ग्रुप के कलाकारों के द्वारा भजन गीत, लोकगीत, एवं ढेडिया नृत्य कला की शानदार प्रस्तुति की गई जो दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर सभी कलाकारों को समिति के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेन्द्र सिंह चंदेल,गोपेश रमणी ,अखिलेश श्रीवास्तव ,सत्येंद्र शर्मा, दिलीप गुप्ता ,हरिमोहन मालवीय ,भोले मालवीय, जगमोहन मेहरोत्रा, आशीष श्रीवास्तव,
रचना वर्मा, अमित शुक्ला, विनीता केसरवानी, पूनम चौरसिया, तरु यादव ,संजना सक्सेना, आदि रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *