Sunday, March 15Ujala LIve News
Shadow

सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने के लिए किया हवन -पूजन

सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने के लिए किया हवन -पूजन
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मा. मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने के लिए आज बुधवार को शहर के टैगोर टाउन मोहल्ले में स्थित समाजवादी डिजिटल रूम में हवन पूजन कर कामना की गई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक, के. पी. ट्रस्ट के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सपा के वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव की अगुवाई में पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपने चहेते नेता के लम्बी उम्र की कामना की गई।
इस मौके पर मा. नेताजी को समाजवाद का पुरोधा एवं समाज के पिछड़े,अल्पसंख्यक वर्ग, शोषितों,कमजोर वर्गों, किसानों, नौजवानों सहित आम आवाम के लिए संघर्ष करने वाला नेता बताते हुए उनके मुख्यमंत्रित्व काल एवं देश के रक्षा मंत्री रहते हुए लिए गये ऐतिहासिक फैसलों की चर्चा की गई।
इस मौके पर सर्व श्री अजय श्रीवास्तव, अवधेश आनंद,दान बहादुर मधुर, प्रदेश सचिव सचिन श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव,गौरव खरे, रंग जी श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, मनोज निगम, शिव बाबू मौर्य, राज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *