जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने साहित्यकार डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी को अपने कार्यालय में सम्मानित किया
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज प्रवीण कुमार तिवारी ने नाथ पंथ के विशेषज्ञ साहित्यकार प्रयागराज के डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डॉ त्रिपाठी हाल ही में थाईलैंड में आयोजित नाथ पंथ की गोष्ठी में आमंत्रित किए गए थे उन्होंने अपना विचार रख कर भारत का प्रतिनिधित्व किया। सम्मानित करते हुए बीएसए ने कहा कि विदेश से सम्मान प्राप्त करके डॉ अरुण त्रिपाठी ने हमारे विभाग का नाम रोशन किया है। मैं उस हर अध्यापक का सम्मान करना चाहूँगा जो अच्छे कार्य करके विभाग तथा देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह सम्मान मिलने पर जनपद के सभी अध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर एआरपी शशीकांत मिश्रा, पांडुलिपि विभाग के अधिकारी गुलाम सरवर ,जनार्दन दुबे, ज्ञान सिंह ,नवीन श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षकगण व कर्मचारी उपस्थित थे।
