Monday, March 16Ujala LIve News
Shadow

अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं-सिद्धार्थ नाथ सिंह

अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं-सिद्धार्थ नाथ सिंह

रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सीएम योगी को राम और दोनों डिप्टी सीएम को लक्ष्मण और भरत बताया है

चुनाव बाद चाचा कहां होंगे और भतीजे कहां होंगे, यह सबको पता है-सिद्धार्थ नाथ सिंह

योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है।
रामपुर की चुनावी सभा में बीजेपी सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने के लगाए गए आरोपों और अपनी सरकार बनने पर बदले की कार्यवाही करने के बयान पर पलटवार किया है। पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उनकी सरकार 2017,2019 और 2022 में भी नहीं बनी। उन्होंने कहा है कि आगे भी उनकी सरकार नहीं बनेगी। वहीं दोनों डिप्टी सीएम को सौ- सौ विधायक लाने पर मुख्यमंत्री बनाए जाने की पेशकश किए जाने पर तंज कसते हुए। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव यूपी में रहते हैं। यह भगवान राम और भगवान कृष्ण की भूमि है। अगर अखिलेश यादव ने रामायण पढ़ी होती तो भगवान राम से लक्ष्मण और भरत को अलग नहीं किया जा सकता है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साफ तौर पर सीएम योगी को राम और दोनों डिप्टी सीएम को लक्ष्मण और भरत बताया। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। आजम खान के खिलाफ कार्रवाई कानून के तहत हो रही है। जब आजम खान सत्ता में थे तो उन्होंने किस तरह से गरीबों की जमीनों को छीना था और उत्पीड़न किया था यह यूपी की जनता को पता है।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा रामपुर, खतौली और मैनपुरी सीटों पर हो रहे उपचुनाव में वही होगा जो कुछ महीने पहले आजमगढ़ और रामपुर के उपचुनाव में हुआ था। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि तीनों सीटों पर बीजेपी बड़ी जीत हासिल करेगी। वहीं अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने और चाचा शिवपाल के पैर छूकर साथ लाने के सवाल पर कहा है कि चुनाव बाद चाचा कहां होंगे और भतीजे कहां होंगे, यह सबको पता है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव ने बुआ के भी पैर छुए थे। लेकिन उसके बाद क्या हाल हुआ सबको पता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *