जोड़ो यात्रा लेकर निकले कांग्रेसी

प्रयागराज: यूपी के पूर्वांचल में जनता तक अपनी पहुंच बनाने के लिए कांग्रेस 450 किमी की पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जनपद से निकलकर के अलग-अलग जिलों से होते हुए 22 दिसम्बर को वाराणसी में समाप्त होगी। रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने पार्टी का झंडा दिखाकर यात्रा को आगे के लिए रवाना किया। पूर्वांचल जोन के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 12 दिवसीय यात्रा निकली गई। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, महासचिव मुकुंद तिवारी, राघवेंद्र सिंह, विवेकानंद पाठक समेत अन्य नेता सुबह 9 बजे संगम स्नान के बाद मनकामेश्वर मंदिर में पूजन अर्चन किया। इसके बाद कांग्रेस सेवादल ने परम्परागत तरीके से ध्वज वंदन किया गया। यहाँ से कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने राष्ट्रीय ध्वज प्रांतीय अध्यक्ष को देकर यात्रा शुरु की गई। दोपहर 1:15 बजे निकली यात्रा कीटगंज, कोठा पार्चा, बहादुरगंज, कोतवाली, रानी मंडी, अटाला, नूरउल्ला रोड, खुल्दाबाद चौराहा, नखासकोना होते हुए बड़ी स्टेशन पर समाप्त की गई। यात्रा के दौरान जगह जगह लोगो ने यात्रियों को फूल माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर के स्वागत किया। अजय राय ने कहा की यह यात्रा नफरत हिंसा और डर के खिलाफ है, जिसे देश में फैलाया जा रहा है। भाजपा का तरीका यही है। सबसे पहले, डर फैलाना। युवाओं, किसानों और आम लोगों में डर फैलाना। जब डर फैल जाता है तो उसे हिंसा में बदल देते हैं। हिंसा डर का ही रूप है। जो डरता नहीं है, वह हिंसा भी नहीं कर सकता। जो डरता है, वह ही हिंसा करता है। डर मिटाना हमारा लक्ष्य है। इस हिंदुस्तान में किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
इस दौरान: जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, संजय तिवारी, जिला प्रवक्ता हसीब अहमद, तस्लीम उद्दीन, करमचंद फुजैल हाश्मी, वसीम अंसारी, हरिकेश त्रिपाठी, अनिल पाण्डेय, अखिलेश यादव, देवी पाण्डेय, जितेश मिश्रा, राकेश पटेल, आशीष पाण्डेय, मनोज पासी, हिना कौसर, सिंधु सिंह, विवेक पाण्डेय, सिद्धनाथ मौर्य, दिनेश सोनी, जिया उबैद, मो०हसीन, सुनील यादव, विवेक पाण्डेय, राजेंद्र पासी, दिनेश चौधरी,तबरेज़ अहमद, समेत आदि लोग मौजद रहें।
