Monday, March 16Ujala LIve News
Shadow

उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश जा रही एक ट्रक डीएपी खाद को जिला कृषि अधिकारी द्वारा पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश जा रही एक ट्रक डीएपी खाद को जिला कृषि अधिकारी द्वारा पकड़ा गया

 

रिपोर्ट:विनीत सेठी

थाना शंकरगढ़ के नारीबारी पुलिस चौकी के पास एक ट्रक डीएपी खाद को जिला कृषि अधिकारी द्वारा पकड़ा गया।

जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्या ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से लोड होकर एक एमपी 17 एच एच 43 82 नंबर की ट्रक में डीएपी खाद मध्य प्रदेश लेकर जा रहे थी

तभी मुझे (जिला कृषि अधिकारी) को मुखबिर की सूचना मिलते ही तुरंत अपनी टीम लेकर काफी मशक्कत के बाद नारीबारी पहुंचकर व्यापारी व ट्रक चालक सहित पकड लिया गया।

और ट्रक में लदे डीएपी खाद के कागज व बेचने का लाइसेंस मांगने पर व्यापारी के न होने पर पकड़ लिया गया।

जिसको नारीबारी पुलिस चौकी को सुपुर्द किया गया।

जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि लगभग 500 बोरी इस ट्रक में डीएपी खाद लदी हुई है।

तथा आगे की कार्यवाही के लिए थाना शंकरगढ़ में प्रार्थना पत्र दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *