Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने DM को बताई अपनी समस्या

उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने DM को बताई अपनी समस्या

प्रयागराज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समिति अंतर्गत उत्तर प्रदेश शासन की बैठक जिलाधिकारी संजय खत्री जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में समस्त विभागो के विभागीय अधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण हेतु अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिलाधिकारी महोदय द्वारा व्यापार मंडल के इतिहास एवं कार्य पद्धति की जानकारी भी प्राप्त करने में रुचि दिखलाई गई, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं जिला/महानगर उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने, संपूर्ण वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाए जाने की जानकारी प्राप्त होने पर माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के व्यापारियों एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शुभकामना संदेश गया, संपूर्ण जनपद प्रयागराज के व्यापारियों एवं उद्यमियों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रयागराज जिला/महानगर उद्योग व्यापार मंडल एवम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों के नेतृत्व ने जनपद के व्यपारियो की विभिन्न समस्याओं को रखा, जिसमें प्रमुख विभागो में जीएसटी, बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी, पीडीए, नगर निगम, जल संस्थान, बाट माप, सैंपल फूड खाद्य व अन्य विभागों से प्रमुख समस्याओं पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया, जिला एवं महानगर उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल,सहित भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक/अध्यक्ष राजीवकृष्ण श्रीवास्तव बंटी भैया, जिला अध्यक्ष अनूप वर्मा स्वर्णकार कोषा अध्यक्ष राजेश केसरवानी एवं गंगापार जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल मुनीमजी,महिला जिलाध्यक्ष जूही जायसवाल,वंदना पांडेय,युवा जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, युवानगरध्यक्ष गौरव करवरिया, महामंत्री अंकित गुप्ता, आदि प्रमुख लोगो ने जनहित मे जनपद की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिस को संज्ञान में लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को विशेषकर विद्युत,नगरनिगम विकास प्राधिकरण, पुलिस, को तत्काल समस्याओं के निपटारे के लिए आदेशित किया जिसके उपरांत उपायुक्त(प्रशासन)राज्य कर प्रयागराज श्री एस,एम,पांडे जी ने जीएसटी की समस्याओं और सर्वे छापे पर बताया कि विशेष परिस्थितियों को छोड़कर आम सर्वे छापे पर रोक है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *