Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

प्रयागराज जिला कांग्रेस मुख्यालय जीरो रोड पर कांग्रेस पार्टी का 138वां स्थापना दिवस गंगापर जिलाध्यक्ष सुरेश यादव और यमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने पार्टी के संघर्ष पूर्ण इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और गठित कांग्रेस सरकारों द्वारा किए लोकहित और राष्ट्र के निर्णयों पर विचार व्यक्त किए। कांग्रेस पार्टी के ध्वज को फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया। बुधवार को जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के 137 वर्ष का गौरवपूर्ण इतिहास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब भी देश की सत्ता में आई तो देश के विकास के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। आरोप लगाते हुए कहा कि देश के सामने बड़ी चुनौती है, सत्ता में बैठी सरकार देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है और लोगों को बांटने का काम कर रही है।

इस दौरान: जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, अरुण तिवारी, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, राकेश पटेल, रामछबीले मिश्रा, विवेक पाण्डेय, मनोज पासी, सतीश द्विवेदी, दिवाकर, त्रिपुरारी मिश्रा, बृजेश सिंह, आसिफ उस्मानी, दिनेश चौधरी, धीरज विश्कर्मा, जितेश मिश्रा, मो०हसीन, मो० तबरेज़ समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *