Thursday, September 17Ujala LIve News
Shadow

प्रयागराज की तीन कला विभूतियां अयोध्या महोत्सव में सम्मानित

प्रयागराज की तीन कला विभूतियां अयोध्या महोत्सव में सम्मानित

वरिष्ठ कलाकार डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल, रवीन्द्र कुशवाहा, राकेश गोस्वामी अयोध्या महोत्सव में हुए सम्मानित।
आध्यात्मिक नगरी अयोध्या में अयोध्या महोत्सव न्यास एवं सरकार द्वारा आयोजित अयोध्या महोत्सव 2022- 23 के दिव्य कार्यक्रम में 5 जनवरी को आयोजित कलारंग चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी में प्रयागराज की तीन कला विभूतियों पूर्व कला विभागाध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल, वरिष्ठ कवि कलाकार तथा राज्य ललित कला अकादमी के कार्यकारिणी सदस्य रहे रवीन्द्र कुशवाहा एवं कला इतिहासकार राकेश गोस्वामी का मंच पर अंगवस्त्र, ट्राफी स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अयोध्या महोत्सव न्यास द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम के निर्णायक मंडल जूरी में शामिल मुख्य अतिथि डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि रवीन्द्र कुशवाहा तथा राकेश गोस्वामी ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया और अयोध्या महोत्सव न्यास द्वारा आयोजित कलात्मक कार्यक्रमों की सराहना की तथा कला प्रतियोगिता का निर्णय किया और मंच पर विजेता कलाकारों को पुरस्कृत भी किया। अंत में तीनों अतिथियों ने अयोध्या महोत्सव में कलाकारों को प्रोत्साहन प्रदान करने तथा शानदार कार्यक्रम के लिए अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष एस. बी. सागर प्रजापति को हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *