राष्ट्रीय युवा महोत्सव में निर्णायक के रूप में डॉ0रंजना त्रिपाठी का चयन

प्रयागराज मैं आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की सहायक आचार्य तथा प्रसिद्ध कार्यक्रम संचालिका डा0 रंजना त्रिपाठी भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में निर्णायक के रूप में विशिष्ट प्रतिनिधित्व करके जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस वर्ष यह राष्ट्रीय युवा उत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक धारवाड, कर्नाटक में आयोजित हो रहा है। पूरे देश से तीन राष्ट्रीय निर्णायक का चयन हुआ है जिसमें प्रयागराज की डा0 रंजना त्रिपाठी शामिल हो रही है।
सामाजिक चिन्तन व क्रियाकलाप डा. रंजना ने कालेज जीवन से ही प्रारम्भ किया। राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नेहरू युवा केन्द्र से प्रारम्भिक दौर से ही जुड कर प्रशिक्षित होकर राष्ट्र सेवा के कार्यों में संलग्न रही। संगीत के प्रति लगाव व साधना ने एक उत्कृष्ठ गायिका व मंच संचालिका के रूप में निरन्तर प्रतिष्ठित हो रही है। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का संचालन डा. रंजना त्रिपाठी द्वारा गत दो दशक से जारी है। भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में विदेशों में भी आपने कई कार्यक्रमों का संयोजन किया है l
डा0 रंजना के कार्यों को सरकार व समाज द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है जिसमें कामनबेल्थ यूथ एवार्ड, इन्दिरा गांधी प्रियदर्शनी पुरस्कार, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, यूनेस्को द्वारा प्रदत मीना रत्न अवॉर्ड, प्रयाग गौरव ,जेपी रत्न अवॉर्ड सहित अनेको सम्मान शामिल है।
दूरदर्शन तथा अन्य चैनलों पर राष्ट्रीय व क्षेत्रीय कार्यक्रमों में डा0 रंजना की सहभागिता व प्रसारण होता रहता रहा है जिसमें महुआ चैनल का सुरसंग्राम तथा ईटीवी का फोक जलवा कार्यक्रम प्रमुख है।
