पिछड़ा समाज जब पूरी ताकत के साथ खड़ा हुआ तो देश प्रदेश में कमल खिला -चिरंजीवी चौरसिया

भाजपा सरकार एवं संगठन में पिछड़ा समाज का बढ़ा सम्मान -अश्वनी सिंह पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन भाजपा सिविल लाइन कार्यालय में किया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीवी चौरसिया ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश बड़ी मजबूती के साथ वैश्विक पटल पर खड़ा हुआ है और विश्व में भारत का डंका बज रहा है उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब विश्व में भारत का अपमान होता रहा लेकिन आज पूरा विश्व मोदी जी के नेतृत्व में चलने के लिए आतुर है और कहा कि आज उत्तर प्रदेश योगी जी के नेतृत्व में पूरे देश के लिए विकास का मॉडल बन रहा है और तेजी के साथ यूपी का विकास का पहिया घूम रहा है उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश में औद्योगिक हब बनने जा रहा है और रक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है जो यूपी के लिए वरदान सिद्ध होगा इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल ने कहा कि अभी तक सपा बसपा कांग्रेस के लोग पिछड़ा वर्ग का शोषण करते रहे लेकिन भाजपा सरकार और संगठन में पिछड़े समाज के लोगों को न्याय उचित सम्मान मिल रहा है और उन्हें अच्छे पदों पर स्थापित करने का कार्य किया है उन्होंने कहा कि हमें पूरी ताकत के साथ हर गली, मोहल्ले, नगर ,जिले प्रदेश देश में राष्ट्रवाद का कमल खिलाना है क्योंकि जब पिछड़ा समाज पूरी ताकत के साथ खड़ा हुआ तो देश प्रदेश में राष्ट्रवाद का कमल खिला
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया, क्षेत्रीय महामंत्री संजय गुप्ता एवं भाजपा महानगर पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीवी चौरसिया को दिव्य माला पहनाकर सम्मानित किया
बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री संजय गुप्ता जी ने किया
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि क्षेत्रीय बैठक में क्षेत्र के 16 जिले के जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संजय पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया, क्षेत्रीय मंत्री अनुज कुमार कुशवाहा, विकास सिंह पटेल, अंगद सिंह पटेल पिछड़ा मोर्चा महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ,सतीश प्रजापति, लकी साहू राजेश केसरवानी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के काशी क्षेत्र के महानगर एवं जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे
