Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के संकल्प के साथ सम्पन्न

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के संकल्प के साथ सम्पन्न

निवेश के महाकुम्भ ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के समापन समारोह में आज भारत की अस्मिता एवं स्वाभिमान की शीर्षतम प्रतीक, तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में आज निवेशक महाकुम्भ का समापन और यूपी की औद्योगिक विकास यात्रा के नए अध्याय का आरम्भ हो गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि निश्चित रूप से यूपी जीआईएस के सफल आयोजन से उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम निवेश प्रदेश’ के रूप में विश्व स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त होगी। उत्तर प्रदेश और अधिक समृद्ध होगा तो भारत भी और अधिक समृद्ध होगा।

32.90 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश की औद्योगिक यात्रा का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जो प्रदेश की आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री जसवंत सिंह उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम निवेश प्रदेश’ के रूप में विश्व स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त होगी। उत्तर प्रदेश और अधिक समृद्ध होगा तो भारत भी और अधिक समृद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *