Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने किया आगरा का दौरा

 रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने किया आगरा का दौरा


आधारभूत संरचना और स्टेशन पुनर्विकास के कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने के दिए निर्देश
मथुरा – वृंदावन ब्रॉडगेज आमान परिवर्तन कार्य को गति देने पर दिया बल

रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे द्वारा अपने उत्तर मध्य रेलवे के दौरे के तहत सर्वप्रथम आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पहुँच कर वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ आगरा छावनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, सामान्य यात्री हॉल , खानपान स्टॉल , वी आई पी लाउन्ज एवं अन्य उपलब्ध यात्री सुविधाओं को देखा| इसके उपरांत मंडल कार्यालय पहुँच कर यहां उन्हों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेलवे के उच्च अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे के पुनर्विकास हेतु चिन्हित तीन स्टेशनों ग्वालियर, कानपुर तथा प्रयागराज के संबंधित कार्यों और स्थितियों की जानकारी प्राप्त की। इसी क्रम में बैठक के दौरान आगरा छावनी और मथुरा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के बारे मे विस्तार से चर्चा की गई। उसके बाद आगरा छावनी और मथुरा जं. और आगरा किला स्टेशन के पुनर्विकास के बारे मे विस्तृत चर्चा हुई । यात्री सुविधाओं में सुधार संबंधी कई सुझाव दिए गए और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर बल दिया| उन्होंने आगरा स्टेशन के पुनर्विकास को तेजी से करने को कहा।
इसी क्रम में मंत्री ने जोन के अन्य अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए जाने वाले स्टेशनों के विषय में बात की और कहा कि, सभी सॉफ्ट अपग्रेड संबंधित कार्यों को प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित स्टेशनों के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और कार्यों गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।
रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने मथुरा –वृंदावन ब्रॉडगेज आमान परिवर्तन कार्य को भी प्राथमैकता पर पूरा करने की आवश्यकता जताई।
इसके उपरांत उन्होंने आगरा मंडल में चल रहे निर्माणाधीन आधारभूत संरचना के कार्य, समेत यात्री सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जाना। रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने सभी जारी रेल परियोजनाओं को समय पर पूरा किए जाने पर बल दिया।
इस बैठक में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से महाप्रबंधक सतीश कुमार व मंडल रेल प्रबंधक आनन्द स्वरूप व अन्य शाखा अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *