Sunday, March 15Ujala LIve News
Shadow

आरती एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ झूलेलाल जयंती आरंभ

आरती एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ झूलेलाल जयंती आरंभ

 


प्रयागराज सिंधी समाज द्वारा आयोजित झूलेलाल जयंती स्वर्ण जयंती वर्ष आज आरती एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ आरंभ किया गया जिसमें मुंबई से आए कलाकार दीपक वाटवानी एंड म्यूजिकल ग्रुप ने सिंधी भाषा में लोक प्रस्तुति दी जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियों का चित्रण किया गया,*जेको सिंधीन जो रखपाल आहे झूलेलाल आहे*,
*सिंधिन जी रीत सिक्क भरी प्रीत हो जमालो*आदि भजन एवं नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मपाल मदनानी, इंदर मध्यान्ह, श्याम केसवानी, श्रीचंद केवलानी,चेतन नवलानी,टेकचंद कुकरेजा, भरत हीरानी, पंडित भीष्म शर्मा, मनीष शर्मा,बलराम बजाज,तुलसीदास, राधे लाल,कन्हैया रायचंदानी,धर्मदास वलेचा,श्याम कुकरेजा,जय छाबरिया,सतीश मध्यान,इंदर सोनी आदि सैकड़ों लोग उपास्थित रहे, मीडिया प्रभारी विजय पुर्सवानी ने यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *