Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

भोजन में मोटे अनाज का उपयोग करें, स्वस्थ और सुरक्षित रहेंःनन्दी

भोजन में मोटे अनाज का उपयोग करें, स्वस्थ और सुरक्षित रहेंःनन्दी

मंत्री नन्दी ने ईट राइट मिलेट्स मेला-2023 किया उद्घाटन,श्री अन्न मोटे अनाज का नियमित रूप से उपयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करेंःनन्दी,नौ कन्याओं को मिलेट्स किट्स का किया वितरण,श्री अन्न मिलेट व्यंजनों पर आधारित स्टॉल प्रदर्शनी का किया अवलोकन,उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज प्रयागराज के जिला पंचायत भवन परिसर में खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ईट राइट मिलेट्स मेला-2023 का उद्घाटन किया। साथ ही मोटे अनाज से सम्बंधित विभिन्न विभागाों, संस्थाओं शहर के प्रतिष्ठित खाद्य प्रतिष्ठानों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री नन्दी ने लोगों से अपने भोजन में मोटे अनाज का उपयोग करने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
ईट राइट मिलेट्स मेले में जनपद के प्रमुख खाद्य कारोबारियों को मिलेट्स (मोटा अनाज) पर आधारित उत्पादों को बनाने के लिए विभाग द्वारा प्रोत्साहित कर उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को स्टालों पर तथा अन्य खाद उत्पादन के साथ प्रदर्शित किया गया। ईट राइट मेले में स्वयं सहायता समूह द्वारा उनके द्वारा बनाए गए खाद्य उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया। मेले में मिलेट्स की अतिरिक्त मेले में आर्गेनिक खेती के खाद्य पदार्थों को स्टालों पर बिक्री के लिए लगाई गई।
मंत्री नन्दी ने कहा कि जैसा अन्न, वैसा हमारा तन और मन, यह बहुत ही पुरानी कहावत है। आज यह वास्तविकता में बदल रहा है। आज हम सभी लोग ऐसे भोज्य पदार्थों को ज्यादातर ग्रहण कर रहे हैं, जिससे हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। आज की पीढ़ी मोटे अनाज के फायदों से पूरी तरह अंजान है। हमें उन्हें उसके लाभों के बारे में बताना होगा और उसके सेवन के लिए प्रेरित करना होगा। साथ ही हमें भी अपने भोजन में नियमित रूप से मोटे अनाज को सम्मिलित करना होगा।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आज पूरा विश्व वर्ष 2023 को मिलेट्स वर्ष के रूप में मना रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि मोटे अनाज की खेती से किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा होगा। जिससे किसानोें के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आयेंगी। कोविड काल के बाद लोगो ने पौष्टिक आहार के महत्व को समझा है और अपने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आवश्यक खाद्य पदार्थों का अपने दैनिक जीवन में उपयोग करना शुरू किया है। मोटे अनाज का सेवन शरीर को मजबूती प्रदान करते है तथा बीमारियों से भी बचाते हैं।
मंत्री नन्दी ने 09 कन्याओं को मिलेट्स किट्स का वितरण किया। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इण्टर कालेज, ज्वाला देवी इण्टर कालेज सिविल लाइन, रॉयल पब्लिक स्कूल आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने मोटे अनाज से होने वाले लाभों के बारे में बताते हुए कहा कि इसके सेवन से शरीर के अंग स्वस्थ रहेंगे तथा अपना कार्य बेहतर तरीके से करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोगो को अपने भोजन में मोटे अनाज का उपयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, जिलाधिकारी जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, सिटी मजिस्टेट सत्यप्रिय सिंह, जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया, सहायत आयुक्त खाद्य द्वितीय ममता चौधरी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *