हर घर राहुल गांधी का घर के लगाए नारे, कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रयागराज लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद अब लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है। नोटिस के मुताबिक राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक बंगला खाली करना होगा। इससे बिफरे कांग्रेसियों ने देशव्यापी सत्याग्रह शुरू किया है। वहीं देशभर में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार को सिविल लाइन्स पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर गंगापार कांग्रेस के बैनर तले जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियो ने आरोप लगाया की भाजपा राज में लोकतंत्र पर हमले में इजाफा हुआ है। गंगापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जिस तरीके से पहले राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गई। अब घर खाली करने के लिए नोटिस दिया गया। जो सरासर गलत है। हर एक घर राहुल गांधी का घर है और देश राहुल गांधी के साथ है।
प्रदर्शन के दौरान संजय तिवारी, जिला प्रवक्ता हसीब अहमद, राकेश पटेल, मनोज पासी, ओमप्रकाश तिवारी, रईस अहमद, लल्लू यादव, एहतेशाम अहमद, सुनील यादव, महेन्द्र प्रसाद सिंह, भानु कुशवाहा, शादाब अहमद, नीरज पासी, उमेश केसरवानी, सूरज शुक्ला, संजय सिंह, धर्मेंद्र भारतीय, शाहनवाज़ अख्तर, दिनेश भारतीय, प्रदीप कनौजिया, सोनू सोनकर, राजेश यादव, लाल बिहारी समेत आदि लोग मौजूद रहें।
