2024 में पुनः भाजपा की सरकार बनाना ही एकमात्र लक्ष्य -अनामिका चौधरी

प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार दूसरी बार प्रदेश मंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश बनाएं जाने पर अनामिकाचौधरी का महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं उनकी पूरी टीम ने महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अनामिका चौधरी का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अनामिका चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार लगातार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का जीवन स्तर सुधारने में जुटी हुई है। देश और प्रदेश लगातार विकास कार्यों में इतिहास गढ़ता जा रहा है,हम आत्मनिर्भर बनने की तरफ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, हमारी इकोनामी विश्व में लगातार बढ़त हासिल कर रही है। रक्षा में हम आत्मनिर्भर होकर दूसरे अन्य देशों को शस्त्र की आपूर्ति कर रहे हैं।
अपनी खोई हुई सांस्कृतिक प्रतिष्ठा को पुनः पुनर्जीवित कर उसे सुंदर बनाने का काम किया है। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, काशी विश्वनाथ कारीडोर, उज्जैन महाकाल कारीडोर, मां विंध्यवासिनी कारीडोर, चित्रकूट धाम आदि बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो चुका है।
उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण विश्व खाद्यान्न के संकट से जूझ रही है वहीं हमारा देश 80 करोड़ लोगों को नि: शुल्क राशन का वितरण कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।
महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा स्थल पर ही नव नियुक्त प्रदेश सचिव को अंगवस्त्रम,माला-फूल आदि से सम्मानित किया। श्री गणेश ने कहा लगातार दूसरी बार प्रदेश सचिव पद पर आसीन होकर अनामिका चौधरी ने प्रयागराज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक छोटे से पद से डिप्टी मेयर, नगर निकाय प्रदेश में मंत्री, महिला आयोग की कमान संभाली और अब प्रदेश में मंत्री बनकर संगठन को मजबूत कर रही है।
इस अवसर पर राजेश केसरवानी मीडिया प्रभारी महानगर, अवधेश गुप्ता उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र, कविता यादव त्रिपाठी प्रदेश महिला मोर्चा, महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा व रवि केसरवानी, उपाध्यक्ष गिरिजेश मिश्रा,राजन शुक्ला,विधि प्रकोष्ठ पूर्व देवेंद्र नाथ मिश्र, मंडल अध्यक्ष अनिल भट्ट, अनिल कुमार, गीता कनौजिया, रीता सिंह, पूर्व पार्षद उमेश मिश्रा, विपिन कुमार तिवारी, नीलम शुक्ला, शिल्पी निषाद, मनोज शुक्ला, विजय पटेल, उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, पूर्व पार्षद नटवरलाल भारतीया, नीलम शुक्ला, शिल्पी निषाद, वंदना दुबे, अर्चना, चंद्रा अहलूवालिया, रोहित पप्पू पांडेय,मीना राम, सोनी भट्ट, विनीता गुप्ता, संदीप यादव, यशस्वी शुक्ला,साहिल,अमन शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता,अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, विश्वास श्रीवास्तव, रवि मिश्रा आदि के साथ सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने अनामिका चौधरी को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।
