Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

सिद्धार्थ नाथ सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री, शहर पश्चिमी विधायक ने मोदी के मन की बात के लिए 100वें एपिसोड को सुना 

सिद्धार्थ नाथ सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री, शहर पश्चिमी विधायक ने मोदी के मन की बात के लिए 100वें एपिसोड को सुना 

100वें एपिसोड में पीएम मोदी ने अपने मन की बात बताई,30 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड रेडियो/टेलीविजन पर प्रसारित हुआ। सिद्धार्थ नाथ सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री, शहर पश्चिमी विधायक ‘मन की बात’ कार्यक्रम वार्ड नं.52 के हवेलिया झूंसी में सुना। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मन की बात कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनसमूह से संबोधन में कहा मोदी दुनिया में पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने रेडियो पर मन की बात के कार्यक्रम में आम लोगों की बात की है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। मोदी ने प्रतिमाह मन की बात की और अब 100वां एपिसोड प्रसारित हुआ है। चूंकि 100वां एपिसोड विशेष रहा, इसलिए इस एपिसोड में पीएम ने अपने मन की बात भी कही। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा यह संजोग है कि आज 100 वां एपिसोड था देखिए प्रयागराज में भी 100 वार्ड है ।
पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा यूनेस्को ने मन की बात के कार्यक्रम को मान्यता दी, जो भारत के लिए गौरव की बात है। यूनाइटेड नेशन ने मन की बात कार्यक्रम का न्यूयॉर्क से सीधा रात 1:30 बजे प्रसारण किया।अपने आप में गौरवांवित करने वाला पल है। देश के अंदर जिस प्रकार बेटियों का सम्मान होना चाहिए उसके लिए सेल्फी विद डॉटर कैंपेन की शुरुआत किया। परंपरागत उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मन की बात में कहीं। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे स्कूल अधिक से अधिक शिक्षा क्रांति लेकर आगे बढ़े उसकी बात मन की बात में कहीं साथ ही देश के अंदर दक्षिण से उत्तर से पूरब से पश्चिम सभी दिशाओं के भारत वासियों को मन की बात से जोड़ दिया जो देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *