Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन उनकी कर्मभूमि पर धूमधाम से मनाया गया

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन उनकी कर्मभूमि पर धूमधाम से मनाया गया

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन शहर भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।संगम में भव्य आरती की गई।तो गरीबों में अन्न और बर्तन वितरित किया गया।सूबेदारगंज स्टेशन के पास जयरामपुर पटपर स्थित आर्य बेसिक जूनियर हाई स्कूल में हिन्दू नव निर्माण समिती के अध्यक्ष अनुराग संत ने गरीबो को बर्तन और अन्न वितरित कर डिप्टी सीएम के दीर्घायु की कामना की।

7 मई 1969 को सिराथू में जन्मे पले बढ़े और प्रयागराज में जिनकी कर्मभूमि रही ऐसी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन कटघर स्थित समया माई मंदिर पर हवन पूजन ढोल ताशे पर नृत्य एवं प्रसाद वितरण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंडित विष्णु पांडे के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोचार के द्वारा हवन पूजन संपन्न हुआ, भाजपा नेता पार्षद पवन श्रीवास्तव बतौर मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित हो हवन पूजन करते हुए ईश्वर से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को निरोग रखते हुए, राजनीतिक क्षेत्र मे शिखर पर पहुंचने की ईश्वर से कामना की।
पवन श्रीवास्तव ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संघर्ष के पर्याय हैं उन्होंने जीवन पर्यंत समाज की सेवा की और सदा ही संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता की भाँति कार्य करना ही उनकी लोकप्रियता का सशक्त कारण है उन्होंने आगे बताया कि वह सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और कार्यकर्ताओं से प्रेम पूर्वक बात करते हुए उन्हें पूरा सम्मान और स्नेह भी देते हैं।
डिप्टी सीएम केशव जी के जन्म दिन पर केक काटकर व्यापारियों ने दी बधाई।व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में उतर प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मोर्या का जन्म दिवस मुट्ठीगंज स्थित पर धूमधाम के साथ मनाया गया
इस अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई तत्पश्चात मिठाई का वितरण किया गया।
डिप्टी सी एम को जन्म दिन की बधाई देते हुए विजय गुप्ता ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि उत्तर प्रदेश सरकार में केशव प्रसाद मोर्या उप मुख्यमन्त्री हैं जो सदैव व्यापारी हितों को प्राथमिकता देते रहे हैं।

 

उप मुख्यमंत्री को जन्म दिन की बधाई देने वालों में मुख्य रूप से
सर्वश्री राम प्रसाद यादव मनीष गुप्ता रवि गुप्ता आरती पूर्णिमा प्रीति रानी सोनी अतुल जय श्री विजय राहुल राज सुनील मनोज विपिन अजय अनिकेत जायसवाल सुनील वैश्य सुनील त्रिपाठी आदि व्यापारी शामिल रहे।

संगम स्थित राम घाट पर हरिहर गंगा आरती समिति के द्वारा विशेष आरती कर गंगा मां से डिप्टी सीएम के दीर्घ आयु की कामना की गई।

जिला पंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भजन गायक मनोज गुप्ता ने भजन गा कर डिप्टी सीएम को जन्म दिन मनाया गया।कार्यकर्ताओं ने केक काटकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को जन्मदिन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *