Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

देश के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए मोदी सरकार समर्पित रही- रईस चंद्र शुक्ला

देश के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए मोदी सरकार समर्पित रही- रईस चंद्र शुक्ला

रिपोर्ट:आचार्य श्री कांत शास्त्री

भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली विकास बाइक रैली, भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा आज शहर दक्षिणी विधानसभा में मोदी के 09 वर्ष के सफलतम कार्यकाल को लेकर विकास बाइक रैली का आयोजन किया गया इस रैली का उद्घाटन भाजपा नेता रईस चंद शुक्ला ने किया और कहा कि मोदी जी के नौ वर्ष का यह कालखंड सेवा सुशासन और देश के विकास और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा उनके नेतृत्व में भारत शक्तिशाली समृद्धि शाली और आत्मनिर्भर बनकर उभरा आज भारत विश्व पटल पर विराट भारतीय संस्कृति की छाप छोड़ रहा है सारी दुनिया हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुखिया मान रहा है यह भारत और भारत वासियों के लिए गर्व का विषय है और कहा कि सपा बसपा कांग्रेस टीएमसी आम आदमी पार्टी जनता दल आदि अन्य विपक्षी क्षेत्रीय दल के लिए सिर्फ मोदी हटाओ का मुद्दा बने हुए हैं क्योंकि उन्हें देश लूटने का मौका नहीं मिल रहा है और देश की जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए मन बन चुका है उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विकास बाइक रैली के माध्यम से जनता के बीच में जाकर मोदी जी के नौ वर्षों के कालखंड में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि बाइक रैली का शुभारंभ रामबाग हनुमान मंदिर से किया गया और सब्जी मंडी साउथ मलाका, चंद्रलोक, राम भवन, कोठा पारचा, मुट्ठीगंज, कीडगंज नई बस्ती, कृष्णा नगर, आदि क्षेत्रों से होकर गुजरी
कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल एवं संचालन किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रोहित शर्मा ने किया
इस अवसर पर राजेश केसरवानी, मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा ,रोहित शर्मा, अंजनी सिंह ,सागर गुप्ता,सनी सिंह, अरुण सिंह, के एस गुप्ता, शारदा ओझा, नीरज शर्मा, विशाल पाठक, एवं सैकड़ो किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *