Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

समाजवादी पार्टी श्रम प्रकोष्ठ की ज़िला एवं महानगर इकाई घोषित 

समाजवादी पार्टी श्रम प्रकोष्ठ की ज़िला एवं महानगर इकाई घोषित 


श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक की मौजूदगी में मनोनीत पदाधिकारियों को दिया गया पत्र –
जिलाध्यक्ष गंगापार उमाशंकर पटेल,यमुनापार नवदीप यादव एवं महानगर की जिम्मेदारी एस. पी. यादव को मिली –
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन श्रम प्रकोष्ठ की ज़िला एवं महानगर इकाई की घोषणा आज पार्टी के जार्ज टाउन कार्यालय में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक की उपस्थित में की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव इन्द्रेश पुष्कर ने किया।
सपा के ज़िला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार जिलाध्यक्ष गंगापार उमाशंकर पटेल, यमुनापार अध्यक्ष नवदीप यादव एवं महानगर अध्यक्ष एस. पी. सिंह यादव को मनोनीत किया गया है।इसी तरह क्रमशःगंगापार महेश शर्मा,यमुनापार विनोद सिंह एवं महानगर में आलोक नाथ प्रजापति को महासचिव मनोनीत किया गया है।यमुनापार में उपाध्यक्ष क्रमशः धनंजय यादव, नायक कुमार, गणेश , विमल एवं राज केसरवानी तथा कोषाध्यक्ष पद पर अमित को मनोनीत किया गया है।गंगापार उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पासी एवं कोषाध्यक्ष विजय सिंह पटेल को मनोनीत किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष गण क्रमशः हंडिया -जितेंद्र सरोज, प्रतापपुर -अरविन्द पाण्डेय,, फूलपुर -राजेंद्र सरोज, फाफामऊ -राम मिलन पटेल, सोराव -गुलाम अहमद करछना -सुनील, मेजा -सुजल सोनकर, बारा -रत्नाकर को मनोनीत किया गया है। जिले की तीनों कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत करने के साथ ही मनोनयन पत्र भी सौंपा गया।
इस मौके पर सर्व श्री जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापर पप्पू लाल निषाद एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन पूर्व एम एल सी बासु देव यादव श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक, डॉ कुसुम पुष्पकर, इन्द्रेश पुष्पकर,देवानंद, इंजी जगदीश, नाटे चौधरी आदि सहित पार्टी के कई नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *