Sunday, September 8Ujala LIve News
Shadow

सावन मेले में स्टाइल स्ट्रीट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन सम्पन्न

Ujala Live

सावन मेले में स्टाइल स्ट्रीट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन सम्पन्न

 

जबलपुर (उमा शंकर मिश्रा )
रेलवे के सामुदायिक भवन उमंग में शक्ति क्लब द्वारा सावन मेले (स्टाइल स्ट्रीट) के नाम से एकदिवसीय प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ अशोक रोहाणी और श्रीमति मनीषा रोहाणी के करकमलों द्वारा कराया गया। इस प्रदर्शनी के विशेष अतिथि गण माया इंदू तिवारी, अंजू भार्गव, श्वेता सिंह ठाकुर, पंकज दुबे, डॉक्टर शुभी जैन, मनोज यादव जी का भी स्वागत किया गया।इस प्रदर्शनी का उद्देश्य शहर की उन महिलाओं को एक पहचान दिलाना था जो घर पर रहकर ही अपना व्यवसाय करती हैं।इस प्रदर्शनी में शक्ति क्लब द्वारा उन सशक्त महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रदर्शनी में महिलाओं ने खरीदारी के साथ -साथ लजीज़ व्यंजनों का आनंद उठाया, और प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सावन क्वीन विजेता प्रतिभा निगम और ज्योतिमाला सिंह रहीं,सोलह श्रृंगार विजेता अंजना और सारिका,सावन की मेंहदी विजेता मनीषा सोनी, जुगल जोड़ी विजेता पल्लवी सिंह और मृदू सिंह चुनी गई। शॉपिंग क्वीन प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।इस आयोजन में क्लब की अध्यक्ष नीलम सिंह का साथ क्लब की अन्य सदस्य दीप्ति कुकरेजा, शारदा चौधरी, प्रिया तिवारी, खुशबू शर्मा, रानू तिवारी,रजनी शुक्ला, पुष्पा चौधरी, पूनम तिवारी, आराधना कटारे, शीतल चरनालिया, संगीता त्रिपाठी, पूजा कश्यप ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें