प्रथम अखिल भारतीय रेलवे जनसंपर्क सेमिनार का कोटा में सफल आयोजन
प्रथम अखिल भारतीय रेलवे जनसंपर्क सेमिनार का कोटा में सफल आयोजन
मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी की गरिमामयी उपस्थिति*
"रेलवे जनसंपर्क विभाग की मांगो एवं उनकी केडर की कठिनाइयां, चुनोतियाँ रेल मन्त्री तक पहुँचाई जाएगी" - * ओम बिरला, अध्यक्ष - लोकसभा*
02 अगस्त 2025। भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अखिल भारतीय रेलवे जनसंपर्क सेमिनार का भव्य आयोजन शनिवार को कोटा के मेनाल रेलवे ऑफिसर्स क्लब में किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की और भारतीय रेलवे जनसंपर्क कैडर की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बिरला जी के आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत से हुआ। तत्पश्चात, मंडल रेल प्रबंधक, कोटा अनिल कालरा सहित विशिष्ट अतिथियों की ...









