गिरीश कर्नाड रचित ययाति की यादगार प्रस्तुति
गिरीश कर्नाड रचित ययाति की यादगार प्रस्तुति
• नाटक ययाति पति पत्नी के बीच दरार से उत्पन्न समस्या को उजागर कर गया
प्रयागराज, नवंबर 17 : विनोद रस्तोगी स्मृति संस्थान द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय "नाट्य महोत्सव 2022" की दूसरी संध्या यादगार हो गई जब उत्तर मध्य क्षेत्र, सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज में हम थिएटर, भोपाल ने बालेंद्र सिंह के निर्देशन में गिरीश कर्नाड का नाटक "ययाति" मंचित किया।
प्रेम, भय, क्रोध और पश्चाताप का एक सम्मिश्रण था यह नाटक जिसकी कथा महाभारत काल के राजा ययाति के इर्द-गिर्द घूमती है। ययाति का विवाह दैत्य गुरु शुक्राचार्य की कन्या देवयानी से होता है किंतु दैत्यों की राजकुमारी शर्मिष्ठा भी दासी के रूप में देवयानी के साथ जाती है, और ययाति उसके मोह पाश में फँस जाता है, और इसका परिणाम होता है शुक्राचार्य...




