‘जनादेश’ से शुरू हुई नवाचार वाली राजनीति,विजयराघवगढ़ से देश की राजनीति को संदेशराजनीति की प्रयोगशाला बना विजयराघवगढ़
'जनादेश' से शुरू हुई नवाचार वाली राजनीति,विजयराघवगढ़ से देश की राजनीति को संदेशराजनीति की प्रयोगशाला बना विजयराघवगढ़
कटनी। इन दिनों राजनीति में नवाचार हो रहा है। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र राजनीति की प्रयोगशाला बना हुआ है। जनता पांच दिवसीय परीक्षण के दौरान अपने विधायक को विश्वास मत दे रही है। नई वाली राजनीति की शुरुआत 'जनादेश कार्यक्रम' से हुई है। आने वाले सालों में यह प्रयोग देश की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन करने वाली है।
*विजयराघवगढ़ राजनीति को जनादेश दे रहा*
विधायक संजय पाठक ने मीडिया के सामने 21 अगस्त को ऐलान कि वह जनता के बीच आम चुनाव से पहले जाकर से विश्वास मांगेंगे। इस कार्यक्रम का नाम 'जनादेश' दिया। इसमें विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता वोट कर रही है। 50 प्रतिशत से एक भी वोट कम होने पर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है।
पांच दिन तक जनादेश की वोटिंग हो ...








