प्रयागराज में बड़े बड़े उद्योग खुलेंगे, जिसकी घोषणा फरवरी/मार्च में होगी- सिद्धार्थ नाथ सिंह
प्रयागराज में बड़े बड़े उद्योग खुलेंगे, जिसकी घोषणा फरवरी/मार्च में होगी- सिद्धार्थ नाथ सिंह
विदेश दौरे से आने पर प्रयागराज में जमकर स्वागत व अभिनंदन हुआ,पूर्व कैबिनेट मंत्री, शहर पश्चिमी विधायक प्रयागराज सिद्धार्थ नाथ सिंह यूपी में विदेशी निवेशकों को निवेश प्रोत्साहित करने की सफल विदेश दौरे उपरांत पहले आगमन प्रयागराज में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से लेकर कटहुला मोड़, पीपलगांव, झलवा, राजरूपपुर, खुल्दाबाद और चौफटका तक लोकप्रिय नेता व विकास पुरुष का जगह जगह दिव्य भव्य व शानदार ढंग से गाजे बाजे स्वागत व अभिनंदन ढोल नगाड़ों एवं फूल वर्षा कर किया।जनसभा व नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना के साथ एक बड़ा प्रतिनिधिम...









