Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

अंतर्राष्ट्रीय कला-रत्न अवॉर्ड – 2023 अकादमी कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा को,अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से वरिष्ठ कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय कला-रत्न अवॉर्ड – 2023 अकादमी कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा को,अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से वरिष्ठ कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा सम्मानित


कलारत्नम् फाउंडेशन ऑफ आर्ट सोसाइटी भारत की ओर से आयोजित इस वर्ष की तृतीय त्रैमासिक चित्रकला प्रदर्शनी व प्रतियोगिता में विश्व के प्रमुख देशों में फ्रांस,अमेरिका, श्रीलंका, जर्मनी, नेपाल, तुर्की ,स्वीडन, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, हंगरी, भारत सहित कुल विश्व के 25 देशों के 410 कलाकारों ने प्रतिभाग किया जिसमें बहुत से कलाकारों का चयन विभिन्न अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए किया गया जिसमें सर्वोच्च पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय कलारत्नम् अवार्ड- 2023 से संस्कार भारती प्रयागराज के कला- प्रमुख तथा राज्य ललित कला अकादमी के कार्यकारिणी सदस्य रहे वरिष्ठ कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा को नवाजा गया। प्रदर्शनी की सफलता के लिए संस्था के अध्यक्ष कुलदीप वर्मा और उपाध्यक्ष श्रीमती नीरज वर्मा, प्रबंधक सुरेंद्र कुमार तथा सचिव श्रीमती सुनीता ने सभी कलाकारों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है और कहा कि संस्था विश्व कलाकारों को एक सर्वोत्तम कलामंच प्रदान करती आई है अध्यक्ष कुलदीप वर्मा ने कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा को सम्मानित करते हुए बताया कि इनकी चित्रकृति धरोहर इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रमुख भारतीय धरोहर के रूप में अनुपम कृति है इसलिए इस महत्वपूर्ण कृति को पुरस्कार के लिए जूरी द्वारा चुना गया। भारत के सभी प्रमुख कलाकारों ने रवीन्द्र कुशवाहा की इस उपलब्धि पर उनको बधाई संदेश भेजें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *