Monday, March 16Ujala LIve News
Shadow

इंडियन ग्रीन बिल्डिंग कौंसिल (IGBC) द्वारा प्रयागराज जंक्शन स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में प्रमाणित किया गया

 

इंडियन ग्रीन बिल्डिंग कौंसिल (IGBC) द्वारा प्रयागराज जंक्शन स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में प्रमाणित किया गया

रिपोर्ट-कुलदीप शुक्ला

इंडियन ग्रीन बिल्डिंग कौंसिल (IGBC) द्वारा प्रयागराज जंक्शन स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में प्रमाणित किया गया है और सिल्वर रेटिंग प्रदान की गई है. यह प्रमाण पत्र, किसी बिल्डिंग द्वारा ग्रीन बिल्डिंग के लिए आवश्यक उत्तम मानदंडो को प्राप्त करने पर प्रदान किया जाता है. प्रयागराज स्टेशन यात्रियों के लिए आवश्यक उत्कृष्ट सुविधाएं, साफ़सफाई, स्वास्थ्य के अनुकूल वातावरण जैसे कि शुद्ध हवा, शुद्ध पानी,प्रयाप्त प्रकाश आदि उपलब्ध कराने के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले स्टेशन के रूप में प्रमाणित किया गया है. इसके अतिरिक्त एनर्जी और वाटर दक्षता के क्षेत्र में भी ग्रीन बिल्डिंग हेतु आवश्यक परामीटर्स के अनुकूल पाया गया है. सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट का डिस्पोजल भी नियमानुसार सही प्रकार किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *