Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

सिफरी द्वारा डलमऊ में एक लाख मछली को गंगा नदी में छोड़ा गया

सिफरी द्वारा डलमऊ में एक लाख मछली को गंगा नदी में छोड़ा गया

रायबरेली।
राष्ट्रीय नदी रैंचिंग कार्यक्रम 2023 के अवसर पर गंगा नदी में विलुप्त हो रहे मत्स्य प्रजातियों के संरक्षण एवम् संवर्धन को ध्यान में रखते हुए,भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् – केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी) प्रयागराज के द्वारा डलमऊ रायबरेली उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में 100000 (एक लाख) भारतीय प्रमुख कार्प – कतला,रोहू,मृगल मछलियों के बीज को रैंचिंग सह जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत छोड़ा गया,राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रभारी डॉ॰ धर्म नाथ झा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए गंगा नदी में मछली और रैंचिंग के महत्व को बताया,उन्होने कहा कि इस वर्ष पुरे गंगा नदी में कम हो रहे महत्वपूर्ण मत्स्य प्रजातियो के 30 लाख से ज्यादा बीज का रैंचिंग हुआ है।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती निर्मला पासवान विधायक (विधान परिषद सदस्य), उत्तर प्रदेश ने इस अवसर पर गंगा को स्वच्छ रखने एवम जैव विविधता को बचाने के लिए उपस्थित लोगों से आह्वान किया, इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ यू के सरकार, निदेशक, ICAR-NBFGR, लखनऊ ने सभा में उपस्थित मछुआरों को संबोधित करते हुए मछुआरों और गंगा नदी के लिए मछलियों के महत्व को बताया तथा छोटे मछलियों को पकड़ने से माना किया,कार्यक्रम में रायबरेली जनपद के मत्स्य निरीक्षक श्री शशांक नमन ने कहा कि मछलियों को बचाने में मछुआरों का योगदान महत्वपूर्ण है और गंगा नदी में मत्स्य विविधता बढ़ाने में वे कैसे सहयोग दे सकते हैं बताया,श्री राजेश शर्मा संयोजक गंगा विचार मंच (नमामि गंगे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन) ने नमामि गंगे परियोजना के बारे में जानकारी दी साथ ही लोगो को गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया,डॉ॰ अवसार आलम वैज्ञानिका ने जैव विविधता और मछलियों के बारे में जागरूक किया तथा गंगा को साफ रखने के लिए के लिए कहा,सभा को श्री ब्रिजेश दत्त गौड़ अध्यक्ष नगर परिषद डलमऊ और श्री विनोद निषाद ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम में आस-पास गाव के मत्स्य पालक मत्स्य व्यवसायी तथा गंगा तट पर रहने वाले स्थानीय लागों ने भाग लिया,अन्त में संस्थान के वैज्ञानिका डा० वी आर ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आस्वस्त किया कि समाज के भगीदारी से हम इस परियोजना के उद्देष्यों को पाने में सफलता प्राप्त करेंगे,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर दुबे एवं संस्थान के शोधकर्ताओं और अधिकारियों ने भाग लिया और सभा को सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *