Monday, March 16Ujala LIve News
Shadow

वार्षिक परीक्षा में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले मेधावी सम्मानित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन विद्यालय की पहली प्राथमिकता- राकेश उपाध्याय

वार्षिक परीक्षा में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले मेधावी सम्मानित

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन विद्यालय की पहली प्राथमिकता- राकेश उपाध्याय

रिपोर्ट अतुल तिवारी 

मांडा क्षेत्र के दिघिया गांव स्थित जेनिथ चिल्ड्रन एकेडमी विद्यालय में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को विद्यालय के प्रबंधक राकेश उपाध्याय ने अंकपत्र और स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। साल भर की मेहनत का परिणाम अंकपत्र और स्मृति चिन्ह के रूप में पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। कक्षा पीजी से अंशिका पटेल और पूनम यादव, एलजी से दीपाली यादव और दर्शन सिंह, यूकेजी से सार्थक पटेल ,नैंसी पाल और आरूष दुबे, कक्षा पहली से शिवानी कुमारी और संध्या, कक्षा दूसरी से आरुषि उपाध्याय, आकृति यादव और सपना, कक्षा तीसरी से प्रज्ञा केसरी और श्वेता, कक्षा चौथी से आराध्या और मर्सी ,कक्षा पांचवी से अनन्या मिश्रा और पुष्कर पांडेय ,कक्षा छठवीं से दीपिका गुप्ता और अक्षत दुबे, कक्षा सातवीं से अशोक शुक्ला और शालिनी विश्वकर्मा, कक्षा आठवीं से कृष्णा शुक्ला और युवराज विश्वकर्मा ने अपने-अपने सेक्शन में प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा पहली के छात्र इशांत मिश्रा ने सर्वाधिक 98.25 प्रतिशत अंक हासिल किया, जिसे प्रबंधक ने स्टूडेंट आफ द ईयर के खिताब से नवाजा। कक्षा आठवीं के छात्र रूद्र तिवारी, योगेश दुबे और कक्षा सातवीं की छात्रा विजयलक्ष्मी को हंड्रेड परसेंट अटेंडेंस अवार्ड का खिताब मिला।
प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय 20 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह भी बताया कि 17 मार्च से नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जायेंगी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार से यूके सर, पंकज सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, प्रवीण उपाध्याय, ऋतुराज सिंह, विजय कुमार, प्रसून पाण्डेय, शैलेन्द्र,अनितेश मिश्रा, मनोज सिंह सहित समस्त महिला स्टाफ तथा बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *