Wednesday, September 16Ujala LIve News
Shadow

आर्य कन्या महाविद्यालय में एनएसएस विशेष शिविर का समापन समारोह संपन्न

आर्य कन्या महाविद्यालय में एनएसएस विशेष शिविर का समापन समारोह संपन्न

ये स्वयंसेविकाएं देश का भविष्य हैं रीता बहुगुणा

प्रयागराज। आर्य कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का अंतिम दिवस उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल योग, प्राणायाम, प्रार्थना तथा व्यायाम से हुई।

समापन समारोह की अध्यक्षता शासी निकाय के अध्यक्ष श्री पंकज जायसवाल ने की, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. राजेश गर्ग उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने स्वयंसेविकाओं को विशेष शिविर की सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने राष्ट्र के प्रति सेवा भाव को युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का आधार बताया। समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना इलाहाबाद विश्वविद्यालय
प्रो. राजेश गर्ग ने अपने वक्तव्य में स्वयंसेविकाओं द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की और उन्हें समाज के प्रति अधिक संवेदनशील एवं जागरूक बनने का संदेश दिया। उन्होंने विशेष रूप से काली बाड़ी और मलिन बस्ती के भ्रमण जैसे कार्यक्रमों को स्वयंसेविकाओं के सामाजिक अनुभव के लिए उपयोगी बताया।

मुख्य अतिथि प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने स्वयंसेविकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि मन को एकाग्र कर लक्ष्य निर्धारित किया जाए तो व्यक्ति अपने जीवन, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा देश के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकता है। उन्होंने अपने बचपन के अनुभव साझा करते हुए स्वयंसेविकाओं को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सेवा भावना अपनाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बिहार के पारंपरिक झिझिया नृत्य, भाव नृत्य, देशभक्ति गीत, कविता पाठ तथा शिविर के अनुभवों को कविता के रूप में प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बनाया गया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों और स्वयंसेविकाओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में फूलों की होली ने सबको आनंदित कर दिया।
कार्यक्रम में स्वागत प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय एनएसएस प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना त्रिपाठी द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर सात दिवसीय शिविर की आख्या डॉ. शिवानी विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दामिनी श्रीवास्तव ने किया। शिविर का सफल संयोजन व संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजना त्रिपाठी, डॉ दामिनी ,डॉ. भारती, डॉ. सुधा, तथा डॉ शिवानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस विशेष शिविर की सफलता में प्रोफेसर इभा सिरोठिया, प्रो ममता गुप्ता, प्रोफेसर अंजू श्रीवास्तव, प्रोफेसर नीलांजना जैन, डॉ सुधा सिंह,डॉ. अनुपमा, डॉ. मुदिता, डॉ. किरन एवं डॉ. चित्रा, डॉ राधा रानी, डॉ पूजा, नीना प्रजापति, नेहा ,पूनम जायसवाल, रिचा अवस्थी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सभी स्वयंसेविकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *